आज अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, परिवार संग काटेंगे 81 पाउंड का केक
शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ (Ramgarh) जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और दिशोम गुरु Shibu Soren का 81वां जन्मदिन (Birthday) आज पूरे Jharkhand में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।आज Ranchi स्थित उनके सरकारी आवास मोरहाबादी में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री Hemant Soren , परिवार के सभी सदस्य सहित तमाम मंत्री, विधायक, और झामुमो के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस खास मौके पर दिशोम गुरु 81 पाउंड का केक काटेंगे।

जरूरतमंदों के बीच वितरित किए जाएंगे फल और कंबल
JMM रांची जिला समिति ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और शिबू सोरेन के परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच फल और कंबल वितरित किए जाएंगे और एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

दिशोम गुरु की संघर्ष से सफलता तक का सफर
शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ (Ramgarh) जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया।उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक आंदोलनकारी के रूप में हुई और वह आगे चलकर 9 बार दुमका (Dumka) से लोकसभा सांसद और 3 बार राज्यसभा सांसद बने।वह 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री और एक बार केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के रूप में उनका कोई भी कार्यकाल पूरा नहीं हो सका।
