चंपाई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, कहा…
रांची : दिशोम गुरु Shibu Soren आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक Champai Soren ने शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शिबू सोरेन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुआ कहा ”दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मरांग बुरू से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

गौरतलब है कि हमेशा से ही चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और शिबू सोरेन के साथ गहरा नाता रहा है। हालांकि आपसी मनमुटाव के बाद चंपाई सोरेन ने JMM का साथ छोड़ BJP के साथ जुड़ गए हैं।
