Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा शुरू, आकर्षिणी देवी के चरणों में झुके हजारों शीश, विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हुए शामिल, पूजा अर्चना कर की खुशहाली की कामना

खरसावां : खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के दरबार में अर्जी लगाने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने से मां के प्रति भक्तों की आस्था विश्वास दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यज्ञों में जो महत्व अश्वमेघ का है। पर्वतों में जो महत्व हिमालय का है, उसी तरह यात्राओं में आखान यात्रा को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानते हुए हजारों श्रद्वालु खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के आखान यात्रा में शामिल होकर शीश झुकाया। और माता आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना पारम्परिक रीति रिवाज के तहत किया।

आस्था व विश्वास के प्रतिक मां आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना करने व आखान यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न् राज्यों से हजारों की संख्या में श्रदालुओं का आना जारी है। श्रदालुओं ने पुरे परिवार के साथ माता आकर्षिणी देवी के मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना कर परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की। कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र के साथ साथ झारखंड, बिहार, ओड़िसा, पंश्चिमी बंगाल से हजारों की संख्या में श्रदालुओं का आना जारी है।

माता आकर्षिणी देवी के दरवार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुचें। मां आकर्षिणी देवी के समक्ष शीश झुकाते हुये क्षेत्र की खुशहाली व विकास की कामना की। श्रदालुओं ने पुरे परिवार के साथ माता आकर्षिणी देवी के मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना कर परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की। खरसावां के चिलकु स्थित मां आकर्षिणी पीठ 320 फीट ऊंची चोटी पर स्थापित आकर्षिणी देवी की पूजा-अर्चना सुबह से शाम तक चलती रही। श्रद्वालु आखान यात्रा में शामिल होकर आकर्षिणी देवी की पुजा-अर्चना की।

मां आकर्षिणी देवी सभी को समृद्वि प्रदान करे-अर्जुन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मां आकर्षिणी देवी न केवल खरसावां, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों के लिए आस्था का प्रतीक है। श्रद्वालु जिस आस्था व श्रद्वा के साथ मां आकर्षिणी देवी की पूजा करते आ रहे है। वह सराहनीय है। उन्होने कहा कि आकर्षिणी देवी देशवासियों को सुख और समृद्वि प्रदान करे। हर व्यक्ति और तबका इन मंकर संक्राति त्योहर का पूरा आंनद ले। शांति एवं सद्वाव का माहौल बना रहे यही मां आकर्षिणी देवी से कामना की जाती है। साथ ही कहा कि माता सभी भक्तों के दुख दूर करे। सबकी मनोकामनाएं पूरी करे यही प्रार्थना है। इसके अलावा हर घर में अपार सुख, शांति, समृद्वि और प्रेम का वास हो यही कामना है।

उपासना के साथ हुई देवी की पूजा अर्चना

मां आकर्षिणी देवी के भक्त खाली पेट उपासना कर पूजा अर्चना करने व आखान यात्रा में भाग लेने पहुचें। और मां आकर्षिणी मंदिर पहुचकर सिन्दुर, दीया, अगरबती, अरवा चावल, कस्सा, फल, गुआ ,मिठाई, केला, नारियल, बेलपते, फुल आदि लेकर पूजा अर्चना की।

विभिन्न् समिति ने बांटा चना गुड़, चाय

खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के आखान यात्रा में जय मां आकर्षीणी युवा जागृति क्लब रेगोगोडा, आदर्श युवा समिति जगन्नाथपूर एवं शहीद निर्मल महतो स्मारक सेवा समिति डागरडीहा सीनी के द्वारा अलग-अलग शिविर लगाकर चना, गुड, चाय, नीबू पानी का निःशुल्क वितरण किया। ये थे मौजुदपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिह सोय, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, समाजसेवी बासती गागराई, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, मुखिया सबिता मुंडारी, रमानाथ महतो, थाना प्रभारी गौरव कुमार, रामजी सिंहदेव, मत्युजय सिंहदेव, भवेश मिश्रा, अनुप सिंहदेव, नारायण सरदार, गजेन्द्र चौहान, आदि मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *