Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के आकर्षिणी दरबार में निशुल्क नेत्र जाँच व उपचार शिविर आयोजित

खरसावां के माता आकर्षिनी के दरबार में आखान यात्रा के शुभ अवसर पर निशुल्क नेत्र जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन सरायकेला खरसावां जिला अंधापन नियंत्रण समिति एव श्री साई सेवा संस्थान रेंगोगोडा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में कुल 240 लाभुकों को नेत्र जांच के उपरांत उचित आवर्धन क्षमता युक्त चश्मा निशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही 18 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। जिनका उपचार सदर अस्पताल सरायकेला में किया जाएगा।

शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए एवं उन्होंने आयोजित शिविर की काफी प्रशंसा की। शिविर का आयोजन में श्री साइन सेवा संस्थान रेंगोगोडा के संरक्षक घनपत महतो ,अध्यक्ष सुभद्रा महतो, उपाध्यक्ष कलीपद् महतो, सचिव सुलेखा महतो, नेत्र सहायक सीताराम महतो ,मोहन महतो , कार्तिक महतो आदि का सहयोग सारानीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *