Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में मां दामादिरी देवी पूजा अर्चना संपन्न,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

खरसावां में मां दामादिरी देवी पूजा अर्चना विधि विधान के तहत की गई। माता के दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।दामादिरी देवी को पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मां दामादिरी देवी की पूजा अर्चना करने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं विधायक दशरथ गागराई भी पहुंचे थे। उन्होंने मां के समक्ष पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान दामादिरी मेले में हो समाज अखाड़ा द्वारा आयोजित मांगे कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाज के लोग मांदर को थाप पर खूब थिरके। नृत्य कर अपनी भाषा संस्कृति को रक्षा करने का संकल्प अभी लिया। मौके पर गागराई ने कहा कि हमारी संस्कृति है उसको बनाए रखना है। भारत विभिन्नताओं का देश है उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि देश की संस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने हम लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़ा है। पुराने जमाने के लोग त्योहारों के माध्यम से अपनी खोज को संस्कार में बदलने का काम किया है। यह त्योहार आपस में खुशी बांटने का है।

इधर खरसावां के दामादिरी मैदान में जय मां दामादिरी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद के बालक वर्ग की 100 मीटर रेस, बालिका स्पीन रेस,निडिल रेस, लॉन्ग जंप,हाई जंप में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, विजय महतो, अर्जुन गीप, अनूप सिंह देव, बबलू हेंब्रम, । खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमंत मोहंती, चंद्रशेखर मोहंती, नीलकंठ मोहंती, दिलीप मोहंती, संदीप मोहंती, हिमांशु मोहंती, मनोज मोहंती, शिवकुमार मोहंती, जिकी मोहंती, अमर मोहंती, देव कुमार मोहंती, गोलू महापात्र, सचिन मोहंती रवि मोहंती, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *