Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई प्रखंड के अंतर्गत बिरसा मुंडा मैदान में स्वास्थ्य मेला शिविर आयोजित

कुचाई प्रखंड के अंतर्गत बिरसा मुंडा मैदान में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला शिविर आयोजित किया गया।

इस मेला का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मेले में अनूप सिंह देव ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बीमारियों की बारे में जानकारी दी। श्री सिंह देव ने कहा कि झारखंड सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक अपना स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गरीबों को स्वास्थ्य लाभ देते आ रही है।

स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सुजीत मुर्मू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी ऑफिसर स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका एवं हजारों की संख्या में कुचाई प्रखंड के अंतर्गत गांव-गांव से आए हुए माताएं एवं बहने उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *