Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खुंटपानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 24 जनवरी 2024 कों खूंटपानी प्रखंड में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन एस्पायर सामाजिक संस्था खूंटपानी द्वारा आयोजित की गयी थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं कों उनके अधिकारों से अवगत करना,समाज में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सशक्तिकरण करना हैं। कार्यक्रम की शुरुआत आये हुए अथितियों का स्वागत और स्वागत गीत के साथ किया गया। जिसके बाद आये हुए अथितियों कों तिलक व बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्थित अथितियों और बालिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। जिसके बाद संस्था का परिचय, बालिका दिवस के उद्देश्य कों संस्था सदस्य द्वारा साझा किया गया।

मंच पर उपस्थित खूंटपानी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख श्रीमान सिद्धार्थ होनहागा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों,अभिभावक जन-प्रतिनिधियों, मुंडा, मानकी, महिला समूह कों बालिका दिवस की बधाई दी गयी और कार्यक्रम में स्वागत किया गया। जिसके बाद उनके द्वारा बालिका दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और साथ ही बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए समाज में बालिकाओं की स्थिति कों कैसे बेहतर कर सकते हैं, बालिकाओं कों कैसे आगे ला सकते हैं और बाल विवाह, बालश्रम और पलायन के मुद्दों कों निष्क्रिय कर सकते हैं इसपर अपने विचार व्यक्त किए। खूंटपानी प्रखंड से जिला परिषद श्रीमती यमुना तियु द्वारा सभी आए हुए अथितियों का स्वागत और बालिका दिवस का बधाई देते हुए, इसके उद्देश्य को साझा किया गया। इसके बाद एक बालिका कैसे अलग अलग भूमिका अपने जीवन में बदलता हैं और उसकी क्या जरुरत हैं इसपर समझ बनाया गया।

आज के बालिका दिवस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अलग अलग गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया गया। जिसमे बच्चों द्वारा प्रेरणादायक गीत, नृत्य और भाषण दिया गया। इस मौके पर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख श्रीमान सिद्धार्थ होनहागा जी, जिला परिषद श्रीमती यमुना तियु जी, जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच उपाध्यक्ष सह समाजसेवी श्रीमान बिरसा तियु जी, जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच पश्चिमी सिंहभूम , श्रीमती – सीता बानरा जी,उप मुखिया उलीराजाबासा, श्री – दुर्गा चरण पाड़ेया जी, अध्यक्ष बाल अधिकार सुरक्षा मंच खूंटपानी, श्री – सोमनाथ पुरती जी ग्रामीण मुण्डा आमबराय, श्री – रुपेश सरकार जी, प्रखण्ड समन्वय खूंटपानी, सुश्री – सपना पात्रो जी एल ई पी समन्वयक खुंटपानी, श्रीमती – क्रांति कुमारी जी, जिला मीडिया प्रभारी। श्री – सतारी होनहागा जी,लाल सिंह गोप, मुकेश कुमार समांत जी, बालक -बालिका एवं काफी संख्या में महिला- पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *