Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी पहुंचे खरसावां के शक्तिपीठ मां आकर्षिणि के दरबार, टेका माथा

खरसावां, कोल्हान के आयुक्त हरि कुमार केशरी ने खरसावां की शक्तिपीठ मां आकर्षिणि पीठ पर पहुंचकर पूजा की।

श्री केशरी ने पहाड़ी की 320 फीट चोटी तक पैदल चलकर मां शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की। मां आकर्षिणि विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की और से कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी की स्मृति स्वरूप पीठ की तस्वीर भेंट की एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

श्री केशरी ने मां आकर्षिणि देवी के दरबार में माथा टेका एवं देवी मां से प्रार्थना किया कि झारखंड राज्य के लोगों के ऊपर सदा आशीर्वाद बनी रहे। इस दौरान विकास समिति ट्रस्ट चिलकु सचिव प्रभाकर मंडल, जितेंद्र सिंह देव, कंचन चौहान, हेमंत मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *