Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला पुलिस ने अफीम की खेती में शामिल चार युवकों को किया गिरफ्तार

सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस द्वारा लगातार अवैध अफीम की खेती को नष्ट करते हुए अवैध नशाखोरी को समाप्त किया जा रहा है इसी कड़ी में जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में अफीम की खेती कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया है।

इसमें कुचाई थाना अंतर्गत मेरामजगा गांव के सुखराम मुंडा, बुधराम मुंडा, कुचाई थाना अंतर्गत कुदाडीह गांव के सोना पातर और जामडीह गांव के दीपू प्रधान शामिल है, सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया ने प्रेस वार्ता में बताया कि 30 जनवरी को वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि दलभगा ओपी अंतर्गत मेरीमजगा गांव के समीप अगल बगल के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है।

सूचना के बाद पुलिस ने इसका सत्यापन कर छापामारी दल का गठन किया गया था छापामारी दल द्वारा गांव में कुल 3.70 एकड़ जमीन पर लगे अवैध अफीम की खेती की नष्ट किया गया छापामारी दलों के द्वारा चार युवकों को गिरफ्तार भी किया गया एसडीपीओ समीर सवैया ने कहा कि अफीम के पौधों को भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *