Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट : झारखंड बनाम तमिलनाडु का मैच रोमांचक दौर में

जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेला जा रहा झारखंड बनाम तमिलनाडु का रणजी मैच बेहद रोमांचक दौर में पहुंच गया है। तमिलनाडु को यह मैच जीतने के लिए 97 रन और बनाने हैं , जबकि झारखंड को यह मैच जीतने के लिए तमिलनाडु के पांच खिलाड़ियों को आउट करना है।

मैच के दूसरे दिन झारखंड ने पहली पारी में 79 रनों की बढ़त प्राप्त करने के बाद पर अपनी दूसरी पारी में केवल 154 रन बनाए। उत्कर्ष सिंह ने 35, विराट सिंह ने 29 एवं कुमार कुशाग्र ने 20 रन बनाया । बाद में आदित्य सिंह ने 35 रनों का योगदान किया। तमिलनाडु की ओर से आर साई किशोर ने 40 रन देकर 5 एवं अजीथ राम एस ने 30 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट होकर 137 रन बना लिए थे। विजय शंकर 33 रन बनाकर नाबाद थे।उसने अभी तक एक छक्का एवं दो चौके लगाए हैं। मोहम्मद अली ने 44 रन बनाया। झारखंड की ओर से मनीषी ने 36 रन देकर तीन तथा अनुकूल राय और उत्कर्ष सिंह ने एक-एक विकेट लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *