Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का तीन दिवसीय सांस्कृतिक वार्षिक आयोजन कार्यक्रम प्रारम्भ…

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का तीन दिवसीय सांस्कृतिक वार्षिक आयोजन आज से आरंभ हो गया। साकची राजेंद्र विद्यालय के ऑडोटोरियम में हर साल की भांति इस साल भी सांस्कृतिक वार्षिक आयोजन किया गया।

30 जनवरी से 01 फरवरी तक लगातार तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम जिसमें नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 200 बच्चों ने भाग लिया है। जिसमें बारीडीह, कदमा और बिरसानगर के बच्चे शामिल हैं। इस कार्यक्रम में नृत्य और नाटक की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा की गई।

आयोजन के उपरांत तीनों ब्रांच के बच्चों को शैक्षणिक और बेहतर उपस्थिति पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और साथ ही चांसलर मदन मोहन सिंह, प्रिंसिपल राखा माइन्स वाई मंगा लक्ष्मी, प्रिंसिपल पोखारी वाई ज्योति, प्रिंसिपल हल्दीपोखर अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *