Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावाँ थाना अंतर्गत अफीम से प्रभावित पंचायत में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम /विनष्टीकरण हेतु की गई बैठक

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 30.01.2025 को खरसावाँ थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के अध्यक्षता में खरसावाँ थाना क्षेत्र के अवैध अफीम के खेती से प्रभावित पंचायत के स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान,वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोगों समेत करीब 120 लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया।

इस बैठक में सदानंद महतो, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, समीर कुमार सवैया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, प्रधान मांझी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कैप्टन सिंकु, अंचल अधिकारी, खरसावाँ, गौरव कुमार, थाना प्रभारी खरसावां, रमन विश्वकर्मा, आमदा ओ0पी0 प्रभारी, SSB 26 BN, रायजामा के पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्रीय भाषा मुंडारी, हो, संथाली एवं उडिया भाषा में उपस्थित लोगों को अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से हरिभंजा, बिटापुर, रिडिग पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड मैम्बर, एवं लगभग 30 गाँव/टोला के ग्राम प्रधान (मौजा मुंडा एवं टोला मुंडायों) एवं स्थानीय लोग अपने गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्रो में लगे अफ़ीम की खेती को स्वयं नष्ट करने का फैसला लिया एवं भविष्य में अफ़ीम के खेती नहीं करने का निर्णय लिया तथा सभी उपस्थित लोगों ने इस आशय की शपथ ली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *