सरायकेला सदर अस्पताल में विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान कार्यक्रम का आयोजन
सरायकेला सदर अस्पताल में गुरुवार को विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे। सीएस ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर सिविल सर्जन स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान एलसीडीसी का उद्घाटन किया। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर जिले में दो तरीकों के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पहला स्पर्श और दूसरा एलसीडीबी, स्पर्श कार्यक्रम के तहत जिले के सभी गांव मेंसहिया और एएन एम द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। डोर टू डोर विजिट के दौरान समाज के छुपे हुए कुष्ठ के मरीज बिना किसी संकोच के बाहर जाएंगे और अपना जांच और उपचार कर करवाएंगे।
सिविल सर्जन ने कहा कि स्पर्श कार्यक्रम का दूसरा पहलू लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। जिससे लोग कुष्ठ रोग के मरीज साथ किसी प्रकार का भेदभाव ना करें। यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है बल्कि इसका पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि गुरुवार से जिले में एलसीडीसी कार्यक्रम के दूसरे चरण को शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल टीम जिले के प्रत्येक गांव के घर घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोज करेंगे। मौके पर डॉ निमन रशी टीपनी, डॉक्टर भास्कर संदीप राय, अर्चना , निर्मल दास आदि उपस्थित थे।
