खरसावां के रायजामा में अवैध अफीम की खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों को कंबल और बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पाठय सामाग्री किया गया वितरित

खरसावां सरायकेला एसपी के निर्देशन में चलाए जा अवैध अफीम की खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित जागरूकता अभियान के तहत रविवार को खरसावां थाना अंतर्गत रायजामा गांव में अनुमंडल सरायकेला एसडीपीओ की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती से प्रभावित रायजामा गांव के विभिन्न टीला के करीब 100 स्थानीय लोगों के साथ एक ग्राम सभा किया गया।

इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पाठय सामाग्री वितरित किया गया। इसमें उपस्थित लोगों को क्षेत्रीय भाषा ही एवं हिंदी भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा लोगों को अफीम के जगह पर हल्दी एवं अन्य फसल की खेती करने की जानकारी दी गयी।

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अपने गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्र में लगे अफीम को खेती को स्वयं नष्ट करने का फैसला लिया गया एवं भविष्य में अफीम की खेती नहीं करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने इस आशाय को शपथ ली। इस अवसर पर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार,एस एसबी26 बटालियन रायजामा के पदाधिकारी, स्थानीय ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर आदि मौजूद रहे।
