Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर के आसमा इंडिया डांस ड्राइंग सिंगिंग इंस्टिट्यूट में सरस्वती पूजा का आयोजन

आदित्यपुर स्थित आसमा इंडिया डांस ड्राइंग सिंगिंग इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूल के छात्र छात्रा एवं मीडिया फिल्म के भी छात्रा पूजा समारोह में शामिल हुए।प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। छात्र -छात्राओं के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण किया गया।

निदेशक संजय सतपथी ने बताया कि आदित्यपुर एवं गम्हरिया ब्रांच के छात्र छात्राओं के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित होता है। इस मौके में इंस्टीट्यूट के शिक्षक गम्हरिया से संगीता सतपथी, सीमा दास एवं आदित्यपुर से रविश कुमार, राज पप्रामाणिक, स्मारिका मिश्रा, जोली पति, चंदन सिंह, राजू मित्रा के साथ साथ मीडिया के छात्राओं में शिवांगी, सोनिया, जयश्री, रिया सिंह और संध्या ने मुख्य रूप से अपनी सहभागिता दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *