Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

न्यूनतम वेतन और विभिन्न समस्याओं को लेकर इंटक के प्रतिनिधि मंडल डी एल सी से मिले

आदित्यपुर जिला इंटक का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में जमशेदपुर के डी एलसी राजेश प्रसाद से उनके कार्यालय में मिला तथा उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस दौरान सरायकेला खरसावां औद्योगिक क्षेत्र के कंपनियां मे विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. केपी तिवारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के अधिकांश कंपनियों में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनत्तम वेतन मजदूरी नहीं दी जाती है. साथ ही पीएफ व ईएसआई नहीं कटता है. उन्होंने डीएलसी से आगरा किया कि ऐसी कंपनियों पर जल्द कार्रवाई की जाए।

वहीं डीएलसी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मजदूरों को न्यूनत्तम वेतन मामले में लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में केपी तिवारी के अलावा सुनील सिंह व सुशील सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *