Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब विक्रमपुर द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

राजनगर प्रखंड के ग्राम विक्रमपुर में सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा तीन दिवसीय सरस्वती पूजा धूमधाम से श्रद्धा भक्ति भाव से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। आज गाजे बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन।मुख्य अतिथि- डुमरडीहा पंचायत के निमाई सोरेन, विशेष अतिथि उच्च विद्यालय हामन्दा के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो , राम प्रसाद महतो ग्राम प्रधान विक्रमपुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

निमाई सोरेन ने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ हमारी परंपरा और खेल कूद संस्कृतिक मूल्यों को भी सहेजना आवश्यक है।

बालिका वर्ग के लिए :-

चेयर रेस में प्रथम सुष्मिता महतो, द्वितीय सुमित्रा महतो

मैजिक बॉल में प्रथम निशा मुखी , द्वितीय सरस्वती सोय

सामान्य ज्ञान में प्रथम सुष्मिता महतो, द्वितीय बेबी महतो

बल कलेक्शन रेस प्रथम बेबी महतो द्वितीय अंजू हो

फैंसी ड्रेस में प्रथम निशा दास , द्वितीय निकिता कैर्वत तृतीय रितिका तांती

गणित रस में प्रथम स्वीटी मिश्रा , द्वितीय सुमित्रा महतो

बोतल में पानी भरना रेस में प्रथम सरस्वती सोय, द्वितीय राशी कैर्वत

नंबर मैचिंग रेस प्रथम अंकित कैर्वत ,द्वितीय सुमित्रा महतो

केला रेस में प्रथम राशि कैर्वत द्वितीय अंकिता कैर्वत

बालक वर्ग के लिए :-

मेंढक रेस में प्रथम आदित्य कैर्वत द्वितीय पंकज कैर्वत

चेयर रेस में प्रथम विशाल कैर्वत द्वितीय अंशु गोराई

बोतल रेस में प्रथम आकाश कैर्वत द्वितीय आदित्य कैर्वत

सामान्य ज्ञान में प्रथम जयराम महतो द्वितीय मानिक महतो

मैजिक बॉल में प्रथम राहुल महतो द्वितीय पंकज कैर्वत

गणित रेस में प्रथम जयराम महतो , द्वितीय कृष्णा महतो

डांस प्रतियोगिता :- प्रथम स्थान स्वीटी मिश्रा , द्वितीय स्थान रिया पति , तृतीय स्थान निकिता तांती , चतुर्थ स्थान निशा मुखी एवं सांत्वना पुरस्कार 20 नृत्य करने वालों को दिया गया।अतिथिगण , समिति के सदस्यगण सभी मिलकर पुरस्कार वितरण किये।सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष – गणेश चंद्र महतो सचिव – कृष्ण चंद्र महतो कोषाध्यक्ष – मिथुन पूर्ति , सदस्य विधान सोय , किसान पूर्ति , बसंत पूर्ति , विशाल हेंब्रम , सुरेश सोय, पीतम पूर्ती , सोमनाथ पति , दीपक मंडल , लखन सोय ,विरसिंग पुर्ती ,पुटरू सोय ,मंगल सोय ,जितेन दास एवं क्लाब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *