Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में 7 फरवरी से बिगड़ने वाला है मौसम, IMD के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

रांची : झारखंड में पिछले एक सप्ताह से जारी सर्दी गर्मी की लुकाछिपी एक बार फिर समाप्त होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहा और सर्दी का असर भी कम देखने को मिला।

7 फरवरी से गिरेगा तापमान

हालांकि, सर्दी के फिर से लौटने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तापमान में बदलाव होगा। राज्य में अगले 2 दिनों यानी 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 7, 8 और 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

5 फरवरी को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा

जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा। केंद्र के अनुसार 5 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाया रहेगा। बताया गया कि 6 से 8 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा।

पलामू में कैसा रहेगा मौसम

पलामू जिले में बुधवार की सुबह ठंड के बीच शुरू होगी। दिनभर धूप खिली रहेगी।पिछले दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत कम ठंड का एहसास होगा। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि व न्यूनतम तापमान यथावत रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकत्तम तापमान में उतार चढ़ाव होगा।

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में छाए रहेंगे बादल

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में बुधवार को दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं लोगों को अभी भी गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों से स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते तबीयत खराब हो सकती है।कोडरमा का मौसमकोडरमा में दोपहर या शाम में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *