देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाज पद्मश्री दीपिका कुमारी रिकवे राउंड व्यक्तिगत के फाइनल में
देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में तीरंदाज पद्मश्री दीपिका कुमारी रिकवे राउंड व्यक्तिगत के फाइनल में पहुंच गई है।

मंगलवार को तीरंदाज दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र के तीरंदाज गाथा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। छह फरवरी को बिहार के तीरंदाज़ आशिक कुमारी से दीपिका का मुकाबला होगा।भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती ने बताया कि तीरंदाज दीपिका कुमारी सरायकेला खरसावां जिला से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है।

प्रतियोगिता में दीपिका का एक मेडल पक्का हो गया है। दीपिका को पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, श्रीमती मीरा मुंडा, सुमंत मोहंती पूर्णिमा महतो, समेत तीरंदाज़ सध के पदाधिकारी ने बधाई दी है।
