Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर झामुमो ने प्रशासक को सौपा मांग पत्र

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जन समस्या एवं जल संकट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर कमेटी द्वारा नगर निगम प्रशासक को एक मांग पत्र सौंपा गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ,सरायकेला जिला कमेटी एवं आदित्यपुर नगर कमेटी द्वारा नगर निगम प्रशासक को सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए त्वरित समाधान दूर करने, टैंकर से नियमित चलापूर्ति करने,आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित बृहत जलापूर्ति योजना के लेट लतीफ होने पर चिन्हित वार्डों में समुचित पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में डीप बोरिंग करने ,संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखा गया है।

इसके अलावा वार्ड क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य एवं नालों से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की गई है। इस संबंध में झामुमों नेता गणेश महाली ने बताया कि नगर निगम प्रशासक को सभी समस्याओं के जल्द दूर करने की मांग रखी गई है। जिस पर सकारात्मक जवाब मिला है।

इधर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि पूर्व से ही सूखाग्रस्त वार्ड क्षेत्र में बोरिंग एवं टैंकर से जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में समस्या है वहां के लोग नगर निगम कार्यालय में संपर्क स्थापित कर सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा समेत अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *