जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस का विरोध, आजसू ने अपनाया यह रास्ता
जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस के रवैये के खिलाफ आजसू पार्टी ने पोस्टकार्ड अभियान चलाकर विरोध किया। पार्टी की जिला समिति ने स्टेशन चौक से हस्ताक्षर सह पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम का मकसद सीएम हेमंत सोरेन को विरोध पत्र भेजना है। अभियान की अगुवाई कर रहे आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राज्य की पुलिस अब आम नागरिकों को भी अपराधी की नजर से देखने लगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं है या उसके दस्तावेजों में कोई मामूली खामी है तो पुलिसकर्मी उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते हैं। लोगों को घंटों तक रोका जाता है और अपमानित किया जाता है, इससे आम जनता में भारी रोष है।
