Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विनय सिंह हत्याकांड पर बोले बाबूलाल- अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर रहा कि जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद सूचना प्राप्त हुई।

मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के प्रमुख शहर अब अपराध का गढ़ बन चुके हैं। जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी और हत्या की खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *