Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजेंद्र वि‌द्यालय घुटिया में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन

जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय घुटिया के प्रांगण में ‘विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र विद्यालय, घुटिया की प्रधानाचार्या श्रीमती खुशबू ठाकुर ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

छात्र-छात्राओं को पेड़, पृथ्वी एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए शपथ दिलाते हुए जागरूक किया। कहा कि यह दिन हमें अपने ग्रह की रक्षा के लिए एक संकल्प लेने का अवसर देता है।पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने भाषण, निबंध, स्लोगन एवं चित्रांकन के माध्यम से पृथ्वी का इतिहास एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया । छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया एवं वि‌द्यालय की इंचार्ज शिल्पी वर्मा, शिक्षक रहमत आलम, रुबीना खातुन एवं शुभोजीत लश्कर ने सहयोग किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों के बीच अंत में पुरस्कार वितरण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *