जमशेदपुर : टाटा जू की अनोखी पहल, जू के किसी भी जानवर को कर सकते हैं एडॉप्ट
जमशेदपुर टाटा जू ने एक अनोखी पहल शुरू की हैँ, अब आप जू के किसी भी जानवर को एडॉप्ट कर सकते हैँ।इसके तहत आप उक्त जानवर को एक वर्ष या फिर पांच वर्ष के लिए एडॉप्ट कर सकते हैँ। इस के बाद उस जानवर का भोजन से लेकर दवा का पूरा इंतजाम करना होगा।

ज़ब आप किसी भो जू के जानवर को एडॉप्ट करेंगे तो उसका देख रेख जू प्रबंधन ही करेगा। आप को केवल उसके खर्च उठाने पड़ेंगे। अब तक कई लोगों ने बंदर, हिरण एवं भालू को एडॉप्ट किया है। इसके एवज मे आप को और आप के पुरे परिवार को जू इंट्री फ्री होगी। आप जू के समय पर जू मे जाकर अपने एडॉप्ट किए गए जानवर को देख सकेंगे।

जू प्रबंधन ने कहा कि काफी लोग जानवर प्रेमी होते हैँ, मगर वे बड़े जानवरों को अपने घर मे पाल नहीं सकते, वैसे जानवर प्रेमियों के लिए इस प्रकार का इंतजाम किया गया हैँ कि आप अगर किसी जानवर को एडॉप्ट करना चाहते हैँ तो आप एडॉप्ट कर सकते हैँ, जिसका खर्च आप को बहन करना होगा।
