Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार द्वारा किया गया जिले के नये वरीय पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन

जमशेदपुर में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार द्वारा जिले के नये वरीय पुलिस अधीक्षक का स्वागत व अभिनंदन किया गया साथ ही पूर्व की भांति स्वर्ण व्यवसायी एवं पुलिस प्रसाशन की संयुक्त सभा का आयोजन किये जाने की मांग की।

उन्होंने कहा की शहर में चोरी,छीनतई एवं लूट आदि की घटना होते रहती है,इस विषय पर पुलिस गश्ति बढ़ाने तथा सोना या चांदी की खरीद बिक्री करने हेतु पुलिस से गाइडलाइन जारी करने की मांग हेतु एक बैठक की मांग की गई है ताकि सभी स्वर्णकार दुकानदार उनकी दी हुई गाइड लाइन को मानकर निर्भीक होकर दुकारदारी कर सकें।

पूर्व में प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई थी और इसका परिणाम सार्थक निकला था और दुकानदार कई वर्ष तक भय मुक्त वातावरण में व्यापार कर रहे थे। लेकिन आज फिर से भय का माहौल हैं, जिस कारण एक बार फिर से पूर्व की तरह बैठक आयोजित होनी चाहिए ताकि स्वस्थ व्यापारिक वातावरण का निर्माण हो सके। इस मौके पर राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन,राज बर्मन,अनमोल वर्मा, चंदन वर्मा,उदय वर्मा,सुजीत वर्मा,शंकर लाल वर्मा,राजेश वर्मा,अशोक वर्मा,अमित सोनी,जगदीप प्रसाद,देव प्रसाद,दिनेश वर्मा,दिलीप वर्मा, धर्मवीर वर्मा,सुनील वर्मा एवं काफ़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *