Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ट्रक सहित लोहे का एंगल चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी; रांची से सामान सहित एक गिरफ्तार; किंगपिन की तलाश जारी

आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 151/25 दिनांक 27 मई 2025 का उद्वेदन करते हुए कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त राजन कुमार महतो को रांची के पुनदाग ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. हालांकि, कांड के मुख्य अभियुक्त विक्की और ललितेश प्रसाद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने राजन महतो के घर से 220 बंडल लोहे का शटर प्रोफ़ाइल, 94 बंडल लोहे का शटर गाइड, एक लोहे स्ट्रिक (सभी का अनुमानित वजन करीब 16 टन) और एक मोबाइल बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि 27 मई को जमशेदपुर के सोनारी अंकुर अपार्टमेंट निवासी अमित कुमार केसरी ने लिखित शिकायत दर्ज कराया था.जिसमें उन्होंने बताया कि 26 मई को आरआईटी मोड़ के समीप स्थित उनकी कंपनी से माल लोड कर ट्रांसपोर्टर ट्रक संख्या WB59-4171 लोहे का एंगल, चैनल, पट्टी आदि लेकर उड़ीसा के लिए निकला, मगर ट्रांसपोर्टर ने चालक के साथ सांठगांठ कर बेईमानी से उनका माल गायब कर दिया है।

कांड के अनुसंधान एवं उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी के क्रम में कांड में गायब सामानों को रांची के पुदांग ओपी अंतर्गत ढीपा टोली लाला लाजपत राय चौक नियर गुलाब बाग स्वीट्स के पास जीतू महतो के कमरे से बरामद किया गया. वहीं कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त राजन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. कांड के उद्देदन में पुलिस अवर निरीक्षक आलम चंद महतो, आरक्षी दीपक कुमार एवं रांची पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *