Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर : वार्ड 22 में शुरू हुआ गेल इंडिया का पहला गैस लाइन सप्लाई; पूर्व पार्षद सुधीर सिंह का प्रयास लाया रंग

आदित्यपुर वार्ड संख्या 22 के पूर्व पार्षद सुधीर सिंह ने बताया की जनता को समर्पित ऐसा ऐतिहासिक काम जिसके लिए उन्होंने लगातार गंभीर प्रयास किया था और जिसकी शुरुआत सब के सहयोग से वर्ष 2022 में शुरू करवाई थी, गुरवार को वार्ड 22 की जनता के लिये वह धरातल पर उतर गई है।

उन्होंने बताया की गेल इंडिया द्वारा पाइपलाइन से गैस की सप्लाई MB-5 से प्रारंभ हो गई है अब कालोनी के सभी घरों तक यह सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। गेल इंडिया द्वारा पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है। अब सिलेंडर लाने-ले-जाने की परेशानी से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि यह एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प भी होगा।

पूर्व पार्षद सुधीर सिंह के प्रयासों की सहाना की जानी चाहिए, जिन्होंने इस परियोजना को पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत की यह विकास कार्य न केवल वार्ड 22 के निवासियों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा लाभ होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *