जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष समेत तमाम जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद सदस्य करण सिंह की गिरफ्तारी मामले की जाँच की रखी मांग
घाटशीला से जिला परिषद सदस्य करण सिंह को घाटशिला पुलिस ने एक मामले मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैँ। इसके विरोध मे जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत तमाम जिला परिषद सदस्यों ने जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाक़ात कर इसके जाँच की मांग उठाई हैँ।

जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा की जिला परिषद सदस्य करण सिंह एक नाला निर्माण के मामले को लेकर जाँच के लिए गये थे।वहां एक बिल्डिंग का निर्माण भी हो रहा है जो पूर्व मे जिला परिषद से पास हुआ था। लेकिन कुछ कारणों से उसे निरस्त कर दिया गया था। जनता की शिकायत पर इसकी जाँच हेतु जिला परिषद सदस्य करण सिंह वहां पहुंचे थे।

लेकिन स्थानीय थाना पुलिस ने बिल्डर से साठ गांठ कर जिला परिषद सदस्य को ही गिरफ्तार कर लिया और रात भर थाने मे रखकर उन्हें सुबह जेल भेज दिया। इन्होने कहा की ये सरासर थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस की मनमानी है। जिसके खिलाफ जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक को उचित करवाई करणी चाहिए।
