बागबेड़ा के बोरा गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम तक नहीं पहुंच पाई दमकल की टीम, स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से बुझायी गई आग
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत एडल झोपड़ी बस्ती में रविवार की दोपहर अचानक बोरा गोदाम में भीषण आग लग गई.देखते देखते बोरा गोदाम दूदू कर जल उठा.जहां गोदाम के ठीक सामने रह रहे और बस्ती के लोगों ने बाल्टी एवं पाइप लगाकर आग को बुझाया गया।

आग लगने की घटना की जानकारी गोदाम मालिक राजू कुमार साहू को फोन से संपर्क किया गया.बोरा गदाम की आग और धुआ दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी.आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम राजू कुमार साहू के गोदाम तक नहीं पहुंच पाई.क्योंकि गलियों और सड़क नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई.वही दमकल और पुलिस की टीम ने प्रयास किया।

आग कैसे लगी इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी यहां बताया नहीं जा सकता लेकिन आग धीरे-धीरे पूरे गोदाम में लग गई। हम लोगों ने बुझाने का प्रयास किया स्थानीय लोगों के प्रयास से आग तो बुझाया गया।o
