Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर, जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित

आदित्यपुर ।जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गौतम कुमार की पुत्री याशिका राज ने देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अव्वल रैंक लाकर परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है।

इस कठिन परीक्षा में अच्छे अंक आने के कारण देश की प्रतिष्ठित टॉप टेन आईआईटी संस्थानों में इन्हें पढ़ने का मौका मिलेगा। रिजल्ट के आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। याशिका ने बताया कि उनके मार्क्स को देखते हुए उन्हें गुवाहाटी अथवा रुड़की जैसे संस्थानों में नामांकन की उम्मीद है। बताया कि मेकेनिकल अथवा केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेकर वो देश के लिए मिसाल बनना चाहती है।

डीएवी, बिस्टुपुर की छात्रा याशिका राज इससे पूर्व सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में भी टॉप की थी। माता आरती कुमारी सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षिका हैं। इनके दो भाइयों में बड़े भाई टाटा स्टील में इसी वर्ष सर्विस में ज्वाइन किया है। जबकि छोटे भाई जेवियर स्कूल का छात्र है। याशिका ने बताया कि लगातार कठिन मेहनत का ही यह फल है। उसने इस सफ़लता का श्रेय माता पिता के साथ प्रेरणा क्लासेस एवं ऑनलाइन टेस्ट को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *