Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पद्मश्री छुटनी महतो ने की पहल; डायन कुप्रथा की शिकार विधवा महिला की प्रताड़ना के बाद प्रशासन हरकत में

सरायकेला- खरसावां जिला में एक बार फिर से खबर का असर हुआ है. आपको बता दें कि डायन कुप्रथा की शिकार एक विधवा महिला की प्रताड़ना के बाद प्रशासन हरकत में आई और सोमवार को विधवा के आवेदन के आधार पर करवाई करने पहुंची।

आपको बता दे की गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गायत्री नगर में कौशल्या महतो नमक विधवा के पड़ोसियों ने उसे डायन बताकर उसका रास्ता रोक दिया था. मामले को लेकर पद्मश्री छुटनी महतो ने पहल की और उपायुक्त एवं आदित्यपुर थाने में गुहार लगाई। जिसके बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आया और सोमवार को लाव- लश्कर के कौशल्या महतो के घर पहुंची और पड़ोसी दिलीप घोष द्वारा किए गए बाउंड्री वाल को तोड़कर रास्ते को पुनः: चालू कराया।

प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद कौशल्या महतो बेहद खुश नजर आई. वैसे डायन प्रताड़ना के मामले में पुलिस दिलीप घोष के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *