Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अरका जैन यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल देंगे छात्रों को डिग्रियां

आदित्यपुर:अरका जैन यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर में मंगलवार, 3 जून को तृतीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा विधायक चंपई सोरेन की उपस्थिति रहेगी।

समारोह की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ होगी। विश्वविद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक अवसर की तैयारी को अंतिम रूप दे चुका है। कुलपति प्रो. डॉ. ईश्वरन अय्यर, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. अंगद तिवारी और कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।2322 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां। इस दीक्षांत समारोह में वर्ष 2023 और 2024 में उत्तीर्ण स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के कुल 2322 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण होगा। टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडलदीक्षांत समारोह के दौरान कुल 48 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इनमें वर्ष 2023 के 26 और 2024 के 22 टॉपर्स शामिल हैं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इन सभी मेडलिस्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *