Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, 20 से 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, उपायुक्त ने जताई नाराजगी

सरायकेला-खरसावां : जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई, जिसमें कई गंभीर खामियां उजागर हुईं. निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही यह देखने को मिली कि सुबह 11:30 बजे तक करीब 20 से 25 अस्पतालकर्मी ड्यूटी पर अनुपस्थित थे. उपायुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल उपस्थित लिपिक से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर गंभीर है प्रशासन

मीडिया से बातचीत में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा की निरीक्षण का उद्देश्य यह जानना था कि अस्पताल में किस स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है. कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले हैं, उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रशासन की प्राथमिकता है और समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण इसी दिशा में किए जाते हैं।

लापरवाही पर सख्त रूख अपनाएगा प्रशासन

निरीक्षण के दौरान पाई गई अन्य खामियों को भी शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निरीक्षण इस बात का संकेत है कि जिला प्रशासन अब किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा. उपायुक्त के इस प्रयास को स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *