Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल युवा एकता मंच द्वारा बेहतरीन ड्रामा कलाकार रजत त्रिपाठी की असमय मृत्यु पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रजत त्रिपाठी हर दिल अज़ीज़ थे उसको भूला पाना मुश्किल

सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच द्वारा बेहतरीन ड्रामा कलाकार रजत त्रिपाठी की असमय मृत्यु पर पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में ड्रामा कलाकार शामिल हुए उपस्थित कलाकारों ने एक स्वर में कहा कि रजत त्रिपाठी हर दिल अज़ीज़ थे उसको भूला पाना मुश्किल है कलाकारों ने उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

गमगीन हुआ माहौल

वरिष्ठ कलाकारों द्वारा उनके साथ बिताए स्वर्णिम पलों की यादें साझा की, श्रद्धांजलि सभा उपरांत सभी कलाकार उनके परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी उत्कल युवा एकता मंच के रुपेश साहू, कलाकार चंदन साहू, बदरी दोरोगा, चंद्रशेखर बसा, वरुण साहू, मनबोध मिश्रा, घासीराम सतपति, काशी कर, मणि ज्योतिषी, बबलू साथुवा, जीवन कवि, विजय दोरोगा, दुखुराम साहू, सुनील मिश्रा, केदार समाल एवं काफी संख्या में कलाकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *