Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

कुचाई थाना परिसर में बुधवार को अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। मौके पर अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने कहा कि पर्व एक दूसरे की जोड़ने का काम करता है आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए, वही थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दे अफवाह फ़ैलाने वाले को चिन्हित कारेवाई किया जाएगा।

उन्होंने बैठक में उपस्थित शांति समिति की सदस्यों को मोहर्रम को लेकर क्षेत्र को निगरानी विधि व्यवस्था व सहयोग करने की अपील किया। इस दौरान मुख्य रूप से कृष्ण सीय,गीमियाडी मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया लुदरी हेंब्रम, धर्मेंद्र सांडिल, मधुसूदन दास, डुमु गीप, राहुल दास, दुलाल स्वासी, सत्येंद्र कुम्हार,सतैन मुंडा, अनूप अग्रवाल, दिनेश महतो, आसु हेंब्रम,लुबुराम सीय,केपी सेट सीय, आदि उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *