Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा…

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा राज्य के विकास के ढिंढोरा पीटने वाले लोगों को आकर हल्दीपोखर साहू पाडा के सड़क को देखना चाहिए।

साथ ही अर्जुन मुंडा ने कहा कि यहां के लोग काफी तकलीफ में रह रहें और नरक में रहने के लिए बाध्य हैं, यहां के जो जनप्रतिनिधि है वह काम नहीं कर रहे हैं,अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं,हम स्थानीय पदाधिकारी से कहेंगे की इस खराब सड़क का मुआयना करें और जल्द से जल्द बनाएं।

वहीं भोगनाडीह की घटना के बारे में भी जिक्र करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से यह सारे कार्य हो रहे हैं। जो नहीं होना चाहिए । निजी समारोह में आने के दौरान अर्जुन मुंडा ने सारे बातें कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *