Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा: चोरी के बाद मंदिर में ही सो गया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके स्थित एक काली मंदिर में वीर नायक नामक युवक चोरी की नीयत से घुसा। मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर वह मंदिर के अंदर दाखिल हुआ और मां काली की प्रतिमा से सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट और अन्य कीमती सामान समेट कर भागने की तैयारी में था।लेकिन उसे नींद आ गई।

सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने युवक को भीतर सोते पाया। पहले तो वे खुद चौंक गए, फिर तुरंत बड़ाजामदा थाना को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के अनुसार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने चोरी तो कर ली थी, लेकिन न जाने कैसे उसे अचानक नींद आ गई और वह वहीं सो गया।युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में कभी चोरी न करने की बात कही है।आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं का मानना है कि यह माता काली का चमत्कार है। उन्होंने चोर को उसी मंदिर में सुलाकर उसे उसके कर्मों का बोध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *