Categories

October 8, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महावीर नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर की सातवीं वर्षगांठ पर भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

आदित्यपुर : नगर निगम वार्ड 29 स्थित महावीर नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर की सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर वृहद धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

सबसे पहले विधिवत पूजा-पाठ कराया गया.विदित हो कि इस मंदिर की स्थापना दिवंगत पार्षद राजमणि देवी ने की थी. उनके निधन के बाद हर वर्ष क्षेत्र की जनता के सहयोग से मंदिर का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवंगत पार्षद के परिवार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. वार्षिक समारोह में अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता नट्टू झा, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, अमित सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, उद्यमी दशरथ उपाध्याय, अनिल विश्वकर्मा, सुबोध सिंह, शंटू जी, पप्पू रजक, सतीश, बिनोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *