बैंक ऑफ़ इंडिया आमदा ब्रांच द्वारा जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक शुरू हेंब्रम के नामांकित लाभुक पुत्र नंदूराम हेंब्रम को सौंपा गया 2 लाख रुपये का चेक
खरसावां : बैंक ऑफ़ इंडिया आमदा ब्रांच के और से जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक शुरू हेंब्रम के नामांकित लाभुक नंदू राम हेंब्रम पुत्र को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

शुरू हेंब्रम पश्चिम सिंहभूम जिला के भोया के निवासी थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद बैंक द्वारा यह सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया के डी जेड एम सुनील कुमार ने लाभुक को चेक सौंपते हुए बैंक के विभिन्न बीमा योजनाओं को जानकारी दी और कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करता रहेगा।

शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने भी SUD LIFE PLAN के अंतर्गत कई बीमा योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर वरुण चौधरी, सूरज, सदानंद कुमार, सतीश कुमार, विशाल, शिवम कुमार, कंचन कुमारी, कुजूर, रंजीत सिंह , सीमा कुमारी समेत काफी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे। बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे बीमा योजनाओं का लाभ ले ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार
