Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : कोल्हान के डीआईज़ी अनुरंजन क्रिसपोटा ने अपराध पर लगाम लगाने की विभाग को दिया सख्त निर्देश

जमशेदपुर कोल्हान के डीआईज़ी अनुरंजन क्रिसपोटा जमशेदपुर पहुंचे, जंहा एसएसपी कार्यालय मे उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर्स दिया गया। उसके बाद कार्यालय सभागार मे उन्होंने जिला के एसएसपी पीयूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, जिला के तमाम डीएसपी, सहित तमाम थानेदारो के साथ एक अहम बैठक की।

साथ ही जिला के सभी थाना क्षेत्रों मे हुई आपराधिक गतिविधियों पर विशेष चर्चा की। वही उन्होंने सभी अधिकारीयों को जल्द सभी आपराधिक मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीआईज़ी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाएं ना हो इसको सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

तमाम उपस्थित पदाधिकारियों को अपराध और आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को अपराध से जुड़े लोगों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारीयों को उनके क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित कर उन पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। डीआईज़ी ने निर्देश देते हुए अधिकारीयों को कहा कि किसी हाल मे अपराध से जुड़े लोगों पर अंकुश लगाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *