खरसावां थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला एंटी क्राइम चेकिंग, थाना प्रभारी गौरव कुमार खुद रहे मौजूद

जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान लचाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव के तहत बाइक और कार की जांच की गई। जिसमें बाइक एवं कार के कागजात, हेलमेट व डिक्की की जांच की गई। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं।

खरसावां में पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान की शुरुआत कर दी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगी. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है. उन्होंने कहा कि लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं और दुर्घटनाएं होतीं हैं. यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यस्ततम सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल्स) का पालन करें. सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर भाटी मोड़ के पास सभी दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के ड्राइवरों की जांच की गयी। ब्रेथ एनालाइजर लेकर पहुंची पुलिस ने सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों के ड्राइवरों की इस मशीन से जांच की. चेकिंग के दौरान कोई भी चालक शराब के नशे में नहीं पाया गया।
