Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विश्व आदिवासी दिवस की पदयात्रा के लिए मेडिकल टीम की मांग को लेकर आदिवासी युवा समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन

आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य पदयात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज आदिवासी युवा समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा खरसावां के चिकित्सा प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने पदयात्रा के दौरान संभावित भीड़ और स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, एक सुव्यवस्थित मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यात्रा में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे। अतः स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था अति आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष डेविड उरांव, उपाध्यक्ष बिरसा महाली, सचिव राजेश उरांव, सदस्य बिशु रघु, गोबिन हेंब्रम, अमित उरांव आदि शामिल थे।

चिकित्सा प्रभारी ने समिति की मांग को सकारात्मक रूप से लिया और आश्वासन दिया कि पदयात्रा के दौरान एक चिकित्सकीय दल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *