विधायक दशरथ गागराई ने सड़क दुर्घटना के घायलों को पहुंचाया अस्पताल, कहा – बाइक चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग जरूर करें तथा अपने आप को नशा से दूर रखें

खरसावां : मंगलवार को पांड्रासाली थाना क्षेत्र के चुरगुईं पानी टैंक चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिरे हुए थे. वहीं स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने अपने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उनकी नजर तीनों घायलों के ऊपर पड़ी।

मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस को कॉल किया. कुछ ही देर बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और बिना देर किए तीनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायल युवक रूइडीह पंचायत के पताहातु गांव के रहने वाले हैं. जिसमें विजय लेयांगी (28),पिता स्व: पुरमी लेयांगी, सुखलाल लेयांगी(26) पिता स्व: पुरमी लेयांगी,विजय लेयांगी (25) पिता कृष्णा लेयांगी।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर से खरसावां जाने वाली सड़क पर चुरगुईं पानी टैंक के समीप पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो जाने से तीनों युवक दुर्घटना के शिकार हो गए। इस घटना के पश्चात विधायक दशरथ गागराई ने युवा वर्ग को आह्वान करते हुए कहा कि बाइक चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग जरूर करें तथा अपने आप को नशा से दूर रखें।
