Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाहिए ज्यादा डेटा? Airtel का 449 रुपये वाला प्लान है बेस्ट ऑप्शन

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने अच्छे नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि देश के करोड़ों लोग एयरटेल की सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी भी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स वाले प्लान ऑफर कर रही है. एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान 449 रुपये वाला, जिसमें यूजर्स को हर दिन कंपनी 4GB डेटा का फायदा दे रही है. साथ ही 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा. अगर आप सोच रहे हैं कि ये एयरटेल का सिर्फ डेटा प्लान है, तो ऐसा नहीं है. इस प्लान में कॉलिंग से लेकर कई सारे बेनिफिट्स यूजर्स को मिलेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

एयरटेल का 4GB डेली डेटा प्लान | Airtel 4GB Daily DATA Plan

एयरटेल के पोर्टफोलियो में 469 रुपये वाला एक प्लान लिस्टेड है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 4GB डेटा का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं, तो फिर आपको डेटा लिमिट की टेंशन ही नहीं होगी. क्योंकि, कंपनी इस प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दे रही है.

मिलेंगे ये बेनेफिट्स | Airtel Rs 449 Plan Benefits

एयरटेल के 449 रुपये के प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे की-

  • 30GB तक फ्री Google One क्लाउड स्टोरेज,
  • 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन,
  • Airtel XStream Play Premium (20+ OTTs) का फ्री सब्सक्रिप्शन,
  • 6 महीनों तक Apple Music,
  • 12 महीने के लिए Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन,
  • फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हैलोट्यून्स.

किसके लिए अच्छा ऑप्शन है ये प्लान?

एयरटेल का ये 449 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. खासकर 4G यूजर्स, जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई या ऑनलाइन ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *