खनन विभाग नेआदित्यपुर क्षेत्र में अवैध बालू लदा बोलेरो पिक अप जब्त कर थाना को किया सुपुर्द
सरायकेला-खरसावां
09सितंबर,2026, बुधवार (भाग्य सागर)
सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध निरन्तर विभाग द्वारा कार्रवाई चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में बुधवार को
जिला खनन विभाग द्वारा अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत एमटीसी, गम्हरिया के समीप अवैध बालू लदे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया गया एवं अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई हेतु आदित्यपुर थाना को सुपुर्द किया गया है.
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी.


