Categories

October 10, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला नप क्षेत्र की जल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, WTP के लिए ₹56.55 लाख स्वीकृत — मनोज चौधरी

सरायकेला-खरसावां, 09 अक्टूबर 2026
शुक्रवार (भाग्य सागर)

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए WTP (जल शोधन संयंत्र) में नई शक्तिशाली पंप-मोटर लगाने हेतु ₹56,55,446 की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि लगातार प्रयासों और मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नई मोटर लगने से गर्मी के दिनों में मोटर जलने और कम मात्रा में पानी की आपूर्ति जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सरायकेला की जनता ने तीन दशकों तक बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं झेली हैं। वर्तमान नगर पंचायत बोर्ड के छोटे से कार्यकाल में बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की गई है। दीपावली से पहले शहर में 800 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड के सभी वार्ड पार्षदों के साथ हम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर एक-एक करके किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *