झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा- 2026 के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं समावेशी समाज दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
सरायकेला-खरसावां 26 नवंबर 2026. गुरुवार (भाग्य सागर)
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा- 2026 के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं समावेशी समाज दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता एवं सहायता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों की पहचान, उनके परिवारों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा समावेशी खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से सहभागिता को प्रोत्साहित करने संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सहायता सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की गई।

प्रखंड स्तर पर आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया गया, ताकि जरूरतमंद लाभुकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुगम हो सके। दिव्यांगजनों के सम्मान एवं उनके सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।


