Categories

November 26, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लर्निंग लाइसेंस आवेदकों एवं ऑटो चालकों को किया गया जागरूक

सरायकेला-खरसावां, 25 नवंबर 2026, बुधवार (भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शांकचार्य सामद के नेतृत्व जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोक थाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा तथा यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। साथ ही, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।


राजनगर साप्ताहिक हाट-बाजार में ऑटो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चला कर ओवरलोडिंग से बचने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने, बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।


अभियान के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *