Categories

November 26, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में आठ दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव का भव्य शुभारंभ

सरायकेला, 25 नवंबर 2026, बुधवार (भाग्य सागर)

श्री रानी शक्ति मंदिर ट्रस्ट, सरायकेला के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव का शुभारंभ आज विधिवत कलश स्थापना, वेदी पूजन एवं मंगल ज्योत प्रज्वलन के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ।


मंगसीर नवमी उत्सव के मुख्य यजमान दादी भक्त पवन अग्रवाल सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में श्रद्धालुओं ने दादी के जयकारों के साथ उत्सव का स्वागत किया।


मंदिर के पुजारी संजय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना, बेदी पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके पश्चात मंगल ज्योत प्रज्वलित की गई तथा विधिवत आरती के साथ आठ दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव का विधिवत आगाज हुआ।


इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने दादी रानी सती के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की।
इस आठ दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सहभागिता और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से उत्सव में शामिल होकर दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *