Categories

Recent Posts

November 26, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा -2026 के अवसर पर नगर भवन, सभागार सरायकेला में जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला, 25 नवंबर 2026, बुधवार (भाग्य सागर)

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा- 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सरायकेला नगर भवन के सभागार में जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता सह स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव मो. दिलदार अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभागियों का चयन आगामी 28 नवंबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

जिला खेल पदाधिकारी ने कहा स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने की पहल है। संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *